Get App

मेहसाणा मंडी में कैस्टर किसानों की लगी लॉटरी, अजवाइन के भी भाव बढ़े

3 सितंबर बुधवार को मेहसाणा के मार्केट में करीब 564 बोरी कैस्टर आए हैं। पिछले कुछ सप्ताह से कैस्टर की कीमतों में तेजी बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 5:14 PM
मेहसाणा मंडी में कैस्टर किसानों की लगी लॉटरी, अजवाइन के भी भाव बढ़े
गुजरात के इस मंडी में इस समय किसान अपनी उपज बेचकर अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

गुजरात में कैस्टर, कपास और किशमिश की खेती सबसे ज्यादा होती है। यही वजह है कि मेहसाणा के मार्केट में बड़ी संख्या में किसान अपना माल बेचने आते हैं। यहां सबसे ज्यादा सप्लाई कैस्टर की होती है। फिलहाल कैस्टर की कीमतों में अच्छी तेजी देखी जा रही है जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। मेहसाणा के मार्केट में कैस्टर का हाइएस्ट प्राइश 1310 रुपए प्रति मन और सबसे कम भाव 1275 रुपए प्रति मन चल रहा है। गुजरात में एक मन में 20 किलो होते हैं।

3 सितंबर बुधवार को मेहसाणा के मार्केट में करीब 564 बोरी कैस्टर आए हैं। पिछले कुछ सप्ताह से कैस्टर की कीमतों में तेजी बनी हुई है। उत्तर गुजरात में कपास, कैस्टर, गेहूं और बाजरा जैसी फसल बड़ी मात्रा में उगाई जाती है।

आज मेहसाणा के मार्केट में 564 बोरी कैस्टर की सप्लाई हुई है। इसका भाव 1275 रुपए से लेकर 1310 रुपए प्रति मन रहा है।

अजवाइन की कीमतों में इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें