Get App

कॉफी की चुस्की पड़ रही है महंगी, सस्ती कॉफी के भी तेवर चढ़े

कॉफी का बाजार भी गर्म हो गया है। कॉफी के उत्पादन में भारी गिरावट के चलते कॉफी के दाम बढ़ गए हैं। सबसे सस्ती कॉफी रोबस्टा बीन्स बिकती है। लेकिन इसके दाम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैँ। रोबस्टा के दाम पिछले 12 साल के हाई लेवल पर चल रहे हैं

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड May 18, 2023 पर 1:43 AM
कॉफी की चुस्की पड़ रही है महंगी, सस्ती कॉफी के भी तेवर चढ़े
अरेबिका कॉफी सबसे अच्छी कॉफी मानी जाती है। जबकि रोबस्टा कॉफी थोड़ी सस्ती होती है

दुनिया भर में इन दिनों मंहगाई का कहर जारी है। लोगों को रोजमर्रा के खर्च चलाने में भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कॉफी के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है। कॉफी के उत्पादन में गिरावट आई है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच इस गिरावट ने गिरावट कोढ़ में खाज का काम किया है। जिसके चलते इसकी सबसे सस्ती वैरायटी भी लोगों के पहुंच के बाहर होती नजर आ रही है। बता दें कि दुनिया भर में आमतौर पर कॉफी की दो वैरायटी सबसे ज्यादा मशहूर हैं। इनमें से पहली है अरेबिका (Arabica) कॉफी और दूसरी है रोबस्टा बीन्स (Robusta Beans) कॉफी।

अरेबिका कॉफी सबसे अच्छी कॉफी मानी जाती है। जबकि रोबस्टा कॉफी थोड़ी सस्ती होती है। लेकिन उत्पादन में कमी और बढ़ती महंगाई के कारण सस्ते में मिलने वाली रोबस्टा भी लोगों के पहुंच से बाहर होती नजर आ रही है।

रोबस्टा कॉफी की बढ़ी डिमांड

दरअसल, ज्यदातर कॉफी के शौकीन लोग हाई क्वालिटी वाली अरेबिका बीन्स को ही पसंद करते हैं। जो कि बड़े-बड़े कैफेज में मिलती है। रोबस्टा कॉफी इंस्टैंट कॉफी के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। रोबस्टा के पेड़ आसानी से उगाए जा सकते हैं। इसका उत्पान भी ज्यादा होता है। लिहाजा रोबस्टा अन्य कॉफी के मुकाबले बेहद सस्ती रहती है। यह कॉफी सुपरमार्केट में ग्राउंड ब्लेंड (ground blends) के तौर पर मिलती है। अरेबिका कॉफी के ज्यादा महंगे हो जाने के कारण ग्राहक इस समय रोबेस्टा कॉफी ओर रूख कर रहे हैं। जिसके चलते रोबस्टा की कीमत भी आसमान छूने लगी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें