Get App

Commodity call : ट्रेडिंग में रुकावट और सप्लाई में कमी के चलते चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई, जानिए कमोडिटी में कहा होगी कमाई

Silver price : हाजिर बाजार में यह कीमती धातु 1.4% बढ़कर $57.29 पर पहुंच गई, जो शुक्रवार के हाई से भी ज़्यादा है। ट्रेडिंग में आई रुकावट और सप्लाई में कमी के चलते चांदी नया रिकॉर्ड हाई हिट किया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 01, 2025 पर 8:58 AM
Commodity call : ट्रेडिंग में रुकावट और सप्लाई में कमी के चलते चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई, जानिए कमोडिटी में कहा होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। उनको आज एल्यूमीनियम और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं।

Silver price : चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। पिछले सेशन में इसमें लगभग 6% की बढ़त देखने को मिली। ट्रेडिंग में रुकावट के कारण सप्लाई में कमी आई और US में इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीदें बढ़ गईं। इसके चलते चांदी में तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया। हाजिर बाजार में यह कीमती धातु 1.4% बढ़कर $57.29 पर पहुंच गई, जो शुक्रवार के हाई से भी ज़्यादा है। ट्रेडिंग में आई रुकावट और सप्लाई में कमी के चलते चांदी नया रिकॉर्ड हाई हिट किया है।

बता दें कि शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर डेटा-सेंटर में खराबी की वजह से कई घंटों तक चांदी ट्रेडिंग रुकी रही। कुछ ट्रेडर्स ने कहा कि कॉमेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स पर असर पड़ने के कारण उनको अपने एक्सपोज़र को हेज करने के लिए ब्रोकर्स और डीलर्स को फोन पर कॉल करनी पड़ी।

इस साल चांदी की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है और लगातार छठे दिन इसमें बढ़त देखने को मिली है। इसकी हालिया बढ़त को ग्लोबल मार्केट में चांदी की तंगी की चिंताओं से सपोर्ट मिला है।

लंदन में रिकॉर्ड मात्रा में चांदी के आने के बावजूद पिछले एक महीने में इस मेटल की उधार लेने की लागत अभी भी ज़्यादा है। एक्सचेंज के डेटा से पता चलता हैल कि दूसरे सेंटरों पर भी इसमें दबाव है। शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज से जुड़े वेयरहाउस में चांदी का स्टॉक हाल ही में लगभग एक दशक में सबसे कम हो गया है। एक्सचेंज के डेटा से पता चलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें