Get App

Commodity outlook : अमेरिकी जॉब डेटा और BoJ की पॉलिसी के बीच इस हफ्ते वोलेटाइल रह सकता है कमोडिटी मार्केट

Commodity market outlook :इस हफ्ते तमाम आर्थिक आंकड़े और सेंट्रल बैंक के फ़ैसले आने वाले हैं। इसके चलते कमोडिटी मार्केट में काफी उठापटक देखने को मिल सकती है। कमोडिटी मार्केट की नजर अमेरिकी जॉब डेटा, चीन के अहम आर्थिक आंकड़ों और BoJ की पॉलिसी पर रहेगी

Translated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 8:10 AM
Commodity outlook : अमेरिकी जॉब डेटा और BoJ की पॉलिसी के बीच इस हफ्ते वोलेटाइल रह सकता है कमोडिटी मार्केट
Gold Price today : वीकली चार्ट पर, MCX गोल्ड फ्यूचर्स ने 2 प्रतिशत से ज़्यादा के वीकली गेन के साथ अब तक की सबसे हाईक्लोजिंग देखी। लगातार पांचवें हफ्ते की बढ़त काउंटर में ज़बरदस्त तेज़ी की पुष्टि करती है

कायनात चैनवाला, कोटक सिक्योरिटीज

Commodity market : यूएस फेड द्वारा लगातार तीसरी बार रेट कट के बाद कमोडिटी मार्केट के अच्छे माहौल पर AI बबल के नए डर ने पानी फेर दिया। 12 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में अमेरिकी डॉलर 0.6 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसमें लगातार तीसरे हफ़्ते की गिरावट जारी रही। फेड द्वारा महंगाई पर नरम रुख के साथ उम्मीद के मुताबिक 25 बेसिस प्वाइंट की रेट कटौती के बाद दरों में कटौती की गई। यूएस फेड के अधिकारियों ने 2026 के ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 2.3 प्रतिशत कर दिया और उम्मीद जताई कि महंगाई कम होकर 2.4 प्रतिशत हो जाएगी। आगे भी 0.25 फीसदी रेट कट का अनुमान बनाए रखा गया है जो एक सतर्क रुख का संकेत है। 12 दिसंबर से हर महीने 40 बिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल खरीदने की योजनाओं से नरम मौद्रिक नीति कायम रहने की धारणा को और बल मिला है।

फेड के डॉट प्लॉट से पता चलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ज़्यादा बड़ी चिंता लेबर मार्केट की कमज़ोरी है या लगातार बनी हुई महंगाई, इस बात पर पॉलिसी बनाने वालों के बीच मतभेद है। इसके चलते फेड के आउटलुक में लगातार बनी अनिश्चितता का संकेत मिलता है।

FOMC के फैसले के बाद US इक्विटी मार्केट में शुरूआत में तेज़ी आई। इसके चलते अमेरिकी इक्विटी इंडेक्स नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। हालांकि, हफ्ते के आखिर में सेंटिमेंट कमज़ोर हो गया। AI से जुड़े शेयरों के महंगे वैल्यूएशन को लेकर नई चिंताओं के कारण शुक्रवार को अमेरकी शेयरों में तेज़ गिरावट आई। नैस्डैक हफ्ते के आखिर में 1.6 प्रतिशत नीचे बंद हुआ, S&P 500 1 प्रतिशत गिरा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने बेहतर प्रदर्शन किया और बीते हफ्ते 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ क्लोज हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें