Get App

Commodity Market: भारी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, मूंग और उड़द की कीमतों में 4-5% तेजी संभव

सतीश उपाध्याय का कहना है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक में बारिश से 5-10% तुअर की फसल को नुकसान की आशंका है। महाराष्ट्र में तुअर की फसल चौथे स्थान पर आती है। मूंग, उड़द की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। तुअर की फसल को पकने में 2-2.5 महीने का वक्त है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 3:27 PM
Commodity Market: भारी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, मूंग और उड़द की कीमतों में 4-5% तेजी संभव
महाराष्ट्र में मॉनसून ने किसानों की मेहनत की पर पानी फेर दिया है। 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा के क्षेत्र में बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र में मॉनसून ने किसानों की मेहनत की पर पानी फेर दिया है। 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा के क्षेत्र में बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। महाराष्ट्र के 19 जिलों में नुकसान हुआ। 20.12 लाख हेक्टेयर में नुकसान हुआ। 9 से 20 अगस्त तक भारी बारिश हुई। नांदेड़, मराठवाडा में 35% क्षेत्र में नुकसान हुआ। 7 लाख एकड़ में फसल को नुकसान हुआ। वाशिम, विदर्भ में भी भारी नुकसान हुआ। सरकार नुकसान का जायजा ले रही है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 7.1 लाख एकड़ की फसल नुकसान का अनुमान हुआ। महाराष्ट्र के वाशिम 4.1 लाख एकड़ में फसल को नुकसान हुआ है।

मूंग और उड़द की कीमतों में 4-5% तेजी संभव 

IPGA सेक्रेटरी सतीश उपाध्याय का कहना है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक में बारिश से 5-10% तुअर की फसल को नुकसान की आशंका है। महाराष्ट्र में तुअर की फसल चौथे स्थान पर आती है। मूंग, उड़द की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। तुअर की फसल को पकने में 2-2.5 महीने का वक्त है। वहीं मूंग की फसल भी 60-70 दिन में तैयार होने वाली है। उड़द की फसल कटाई के लिए तैयार थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें