Gold-Silver Price: जनवरी की तेज वौलेटिलिटी और ऑल टाइम हाई के बाद फरवरी में सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। साथ ही कीमतों में बहुत बड़ी गैप को कम होता भी देखा है। जनवरी में सोने-चांदी के ETF में रिकॉर्ड खरीदारी हुई। प्रेशर्स मेटल में फाइनेंशियलाइजेशन आता दिखा। 2025 ने हमें दिखाया कि इन्वेस्टमेंट ने ज्वेलरी को जोरदार टक्कर दिया। अब हम ऐसे समय में आ गए है जहां फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। अक्षय तृतीया, गुढ़ीपाडवा, वुमन डे ये सभी ऐसे ओकेजन है जहां हम आम तौर पर सोने-चांदी में खरीदारी आते देखते है।
