Get App

Commodity Market: खाने के तेल की कीमतों में दबाव, धनिया में लगा लोअर सर्किट, जानें कैसी है ग्वार सीड की चाल

इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेल की कीमतें में गिरावट आई है। पाम 3 हफ्तों , सोयाबीन 2 महीने और सरसों करीब 2 साल के निचले स्तरों तक पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में पाम के दाम गिरे है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 5:07 PM
Commodity Market: खाने के तेल की कीमतों में दबाव, धनिया में लगा लोअर सर्किट, जानें कैसी है  ग्वार सीड की चाल
सोयाबीन का भाव 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। सोयाबीन का भाव $10.40 बुशेल के नीचे फिसला है। सरसों का भाव करीब 2 सालों के नीचे फिसला।

Commodity Market: इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेल की कीमतें में गिरावट आई है। पाम 3 हफ्तों , सोयाबीन 2 महीने और सरसों करीब 2 साल के निचले स्तरों तक पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में पाम के दाम गिरे है। पाम का भाव करीब 3 हफ्तों को के 4000 रिंग्गित के नीचे फिसला है।

सोयाबीन का भाव 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। सोयाबीन का भाव $10.40 बुशेल के नीचे फिसला है। सरसों का भाव करीब 2 सालों के नीचे फिसला। इंटरनेशनल मार्केट में सरसों 450 EUR/T के नीचे आया। हालांकि सनफ्लावर ऑयल की कीमतों में तेजी जारी है। सनफ्लावर ऑयल 3 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर पहुंचा।

खाने के तेल की चाल पर नजर डालें तो इस साल अब तक सोयाबीन की कीमतों में 0.49 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि 1 साल में इसमें 4 फीसदी का उछाल आया। इस साल अब तक पाम की कीमतों में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि 1 साल में इसमें 8 फीसदी का दबाव आया। इस बीच सनफ्लावर की कीमतों में इस साल अब तक 0.19 फीसदी का दबाव दिखा। वहीं 1 साल में इसमें 15 फीसदी चढ़ा। सरसों की कीमतें इस साल अब तक 1फीसदी टूटी है जबकि 1 साल में इसमें 13 फीसदी की गिरावट आई।

धनिया वायदा कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें