Get App

Commodity Market: भारत और UAE बढ़ाएंगे कारोबार,एक्सपर्ट ने कहा 2030 तक ज्वेलरी का एक्सपोर्ट 75 बिलियन डॉलर का होगा

Commodity Market:सब्यसाची रे ने कहा कि भारत, UAE के साथ कारोबार बढ़ने का फायदा इंडस्ट्री को मिलेगा। CEPA होने के बाद UAE को एक्सपोर्ट 18 फीसदी औसतन बढ़ा है। सोने का भाव बढ़ने के बाद भी एक्सपोर्ट में तेजी आई है। कारोबार बढ़ने का फायदा जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिल रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 1:37 PM
Commodity Market: भारत और UAE बढ़ाएंगे कारोबार,एक्सपर्ट ने कहा 2030 तक ज्वेलरी का एक्सपोर्ट 75 बिलियन डॉलर का होगा
Commodity Market:भारत और UAE कारोबार बढ़ाएगे। 2032 तक कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य है। दोनों देशों में अपने बीच कारोबार को 2032 तक दोगुना कर 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा।

Commodity Market: भारत और UAE कारोबार बढ़ाएगे। 2032 तक कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य है। दोनों देशों में अपने बीच कारोबार को 2032 तक दोगुना कर 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। बता दें कि अभी $100 बिलियन का ही कारोबार हो रहा है। भारत और UAE कारोबार के तहत, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेस, एनर्जी के साथ-साथ डिफेंस सेक्टर में भी आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए फ्रेमवर्क समझौते पर काम करने के लिए आशय पत्र (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर किए। अंतरिक्ष क्षेत्र में दो लॉन्च सुविधा और सैटेलाइट निर्माण के लिए भी समझौता हुआ है।

कंप्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA)के तहत दोनों देशों के बीच कारोबार होगा। बिना ड्यूटी के UAE को गहनों का एक्सपोर्ट होगा। FY22-FY24 के बीच 60% गहनों का एक्सपोर्ट बढ़ा। ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए UAE दूसरा बड़ा बाजार है। 1 मई 2022 को दोनों देशों के बीच एग्रीमेंट हुआ था।

UAE को जेम्स एंड ज्वेलरी का एक्सपोर्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019-20 में 9.41 बिलियन डॉलर, 2020-21 में 2.76 बिलियन डॉलर,2021-22 में 4.91बिलियन डॉलर, 2022-23 में5.76 बिलियन डॉलर, 2023-24 में 8.04 बिलियन डॉलर, 2024-25 में 7.75 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें