Soybean Oil : भारत ने चीन से रिकॉर्ड 1.5 लाख टन सोयाबीन तेल इंपोर्ट किया। चीन ने इन्वेंटरी बढ़ने और घरेलू मांग घटने से भाव गिराए । भारत को 15-20 डॉलर प्रति टन सस्ता सोयाबीन ऑयल मिल रहा है। चीन के सप्लायरों ने दक्षिण अमेरिका से सस्ते रेट पर भारत को तेल बेचा। आमतौर पर भारत ब्राज़ील और अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल मंगाता है। चीन को इस सौदे से स्टॉक को कम करने में मदद मिलेगी। मई में भारत में रिकॉर्ड सोयाबीन इंपोर्ट हुआ। चीन पहली बार भारत को डायरेक्ट रिफाइंड तेल बेच रहा है।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोयाबीन आयातक है। भारत अपनी वनस्पति तेल की लगभग दो-तिहाई मांग को निजी कंपनियों द्वारा आयात के माध्यम से पूरा करता है। यह आयात मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल के साथ-साथ अर्जेंटीना और ब्राजील के अलावा रूस और यूक्रेन से सूरजमुखी तेल और सोया तेल का आयात करता है।
SUNVIN ग्रुप के CEO संदीप बाजोरिया ने कहा कि चीन ने अपने सरप्लस सोयाबीन ऑयल भारत को बेचे। अर्जेंटीना का दो तिहाई सोया ऑयल भारत खरीदता है। भारत के इंपोर्ट में ब्राजील दूसरे नंबर पर आता है। कई सोर्स के जरिए हम खाद्य तेल इंपोर्ट करते हैं। जुलाई में करीब 15 लाख टन खाद्य तेल का इंपोर्ट हुआ। अगस्त, सितंबर में भी करीब 15 लाख टन खाद्य तेल का इंपोर्ट संभव है । एग्जॉटिक और लाइफ स्टाइल ऑयल काफी महंगे होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की वार्षिक खाद्य तेल की आवश्यकता बहुत अधिक है और यदि प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पेशकश की जाए तो वह चीन से और भी अधिक खरीद सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।