Get App

Commodity Market: सरकार ने शुरू की MSP पर दलहन की खरीद, 2026 में दालों की कीमतों में देखने को मिल सकती तेजी

Commodity Market: सूत्रों के अनुसार तुअर, उड़द, मसूर और चना की खरीदारी की जा ही है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 1:34 PM
Commodity Market: सरकार ने शुरू की MSP पर दलहन की खरीद, 2026 में दालों की कीमतों में देखने को मिल सकती तेजी
MSP और मंडी के बीच का भाव कम हो रहा है। अगर बाजार बढ़ा तो MSP पर किसान सरकार को ज्यादा माल नहीं मिलेगा। अगर अंतर ज्यादा रहा तो ही किसान सरकार को दालें देंगे।

Commodity Market:  सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सरकार ने दलहन की खरीदारी शुरु की। सरकारी एजेंसियों NCCF, NAFED के माध्यम से यह खरीद की जा रही है। किसान अपनी तुअर और उड़द की फसल को एमएसपी पर बेचने के लिए राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के ई-संयुक्ति पोर्टल या मोबाइल एप, अथवा नेफेड (NAFED) के ई-समृद्धि पोर्टल/मोबाइल एप पर पंजीकरण कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार तुअर, उड़द, मसूर और चना की खरीदारी की जा ही है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाना है। सरकार खरीफ की 100% दालें MSP पर खरीदेगी।

इस बीच कृषि मंत्रालय की राज्यों को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में खरीद पर लेवी, मंडी टैक्स माफ करने को कहा गया है। PSS के तहत दालों की खरीदारी होगी। सीधे किसानों खरीदारी राज्य सरकारें करें।

बाजार जानकार का कहना है कि एमएसपी पर दलहन खरीद से न सिर्फ किसानों की आय को स्थिरता मिलेगी, बल्कि देश में दालों के उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह कदम दलहन आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें