कमोडिटी बाजारः चने में तेजी, क्या हो रणनीति

उत्तर भारत में कुदरत ने जमकर कोहराम मचाया जिसका असर आज कमोडिटी बाजार पर भी दिखा है और गेहूं में जोरदार तेजी आई है।

अपडेटेड May 14, 2018 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement

उत्तर भारत में कुदरत ने जमकर कोहराम मचाया जिसका असर आज कमोडिटी बाजार पर भी दिखा है और गेहूं में जोरदार तेजी आई है। वायदा में गेहूं का दाम करीब 1 फीसदी उछल गया है। जून वायदा तो 1800 रुपए के पास पहुंच गया है। जो 2 महीने का ऊपरी स्तर है।

वहीं इंपोर्ट पर सख्ती से चने में  2.5 फीसदी की तेजी आई है और ये 3600 रुपए के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि खाने के तेलों का दाम करीब 1 फीसदी तक फिसल गया है। सोया तेल में गिरावट ज्यादा है।  मसालों में जीरे का दाम करीब 1.5 फीसदी ऊपर है। जबकि हल्दी में 2 फीसदी की तेज गिरावट आई है। साथ ही मेंथा तेल का दाम करीब 3 फीसदी लुढ़क गया है।

नॉन एग्री कमोडिटी में कच्चे तेल की शुरुआती गिरावट कम हो गई है। ब्रेंट फिर से 77 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं बेस मेटल में कॉपर और जिंक को छोड़कर बाकी मेटल तेज हैं। एलएमई के गोदामों में भंडार बढ़ने से कॉपर में गिरावट आई है।

एंजेल कमोडिटीज की निवेश सलाह

एमसीएक्स चांदी (जुलाई वायदा): खरीदें 40200, स्टॉपलॉस 39900, लक्ष्य 40900

एमसीएक्स कच्चा तेल (जुलाई वायदा): बेचें 4780, स्टॉपलॉस 4840, लक्ष्य 4670    


कार्वी कॉमट्रेड की निवेश सलाह

एनसीडीईएक्स जीरा (जुलाई वायदा): खरीदें 16350, स्टॉपलॉस 16250, लक्ष्य 16650

एनसीडीईएक्स चना (जुलाई वायदा): खरीदें 3620, स्टॉपलॉस 3590, लक्ष्य 3670

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।