Commodity Market: 2024 में किस कमोडिटी ने दिखाया कमाल, किसने किया निराश

Commodity Market: 2024 कमोडिटी बाजार के लिए मिला जुला रहा। सोने चांदी के लिए जहां ये साल शानदार रहा। लेकिन क्रूड के लिए थोड़ा निराशानजक रहा । कमोडिटी के लिए कैसा रहा ये साल? आइए डालते हैं एक नजर।

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
Commodity Market:2024 में सोने-चांदी की चमक बढ़ी है । 2024 में सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। जबकि चांदी का भाव 1 लाख के पार निकला है।

Commodity Market Volatility BIG Prediction: 2024 कमोडिटी बाजार के लिए मिला जुला रहा। सोने चांदी के लिए जहां ये साल शानदार रहा। लेकिन क्रूड के लिए थोड़ा निराशानजक रहा । कमोडिटी के लिए कैसा रहा ये साल? आइए डालते हैं एक नजर।

गुलजार हुआ बुलियन बाजार

2024 में सोने-चांदी की चमक बढ़ी है । 2024 में सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। जबकि चांदी का भाव 1 लाख के पार निकला है। सोने के लिए 2010 के बाद 2024 अच्छा रहा। रुपए में गिरावट से भी सोने-चांदी चमक बढ़ी। भारत में सोने ने 2024 में 33 फीसदी की बढ़त दिखाई जबकि चांदी ने 29 फीसदी की छलांग लगाई।


कैसी रही एनर्जी पैक की चाल?

2024 में US नैचुरल गैस का भाव 65% चढ़ा है जबकि दिसंबर 2022 के बाद सबसे ज्यादा ट्रेडिंग देखने को मिली। मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आई है। साथ ही जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने से भी एनर्जी पैक के दाम चढ़े। LNG एक्सपोर्ट बढ़ने से भी एनर्जी पैक सपोर्ट मिला है। 2024 में ब्रेंट 5% और WTI 3% लुढ़का है। चीन में मांग गिरने से क्रूड में गिरावट आई।

2024 में US नैचुरल गैस में 65 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि डब्ल्यूटीआई में 3 फीसदी और ब्रेंट में 5 फीसदी की गिरावट रही।

2024 में कॉफी, कोको

2024 में कॉफी, कोको के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। अरेबिका कॉफी रिकॉर्ड $3.5/पौंड तक पहुंची। 2024 में रोबस्टा कॉफी का भाव 90% चढ़ा। 2024 में अरेबिका कॉफी की कीमतों में 70% का उछाल आया। 1977 के बाद कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी आई।

वहीं कोको का भाव 2024 में 160% चढ़ा । इन्वेंटरी गिरने, मौसम में बदलाव से दाम चढ़े है। बाजार को 2025 में कीमतों में तेजी की उम्मीद है।

बेस मेटल्स की चाल

बेस मेटल के लिए 2024 की शुरुआत कमजोर रही। मई के मिड तक बेस्ट परफॉर्मिंग क्लास बना। AI, ग्रीन ट्रांजिशन में इस्तेमाल बढ़ने से तेजी आई। जुलाई में ग्लोबल उत्पादन में गिरावट आई। चीन के कमजोर संकेतों ने भी बेस मेटल्स में दबाव बनाया।

2024 में कॉपर में 4.5 फीसदी, एल्युमिनियम में 7 फीसदी और जिंक में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

खाने के तेल की बदली चाल

पाम, सनफ्लावर, सरसों में तेजी आई। उत्पादन में गिरावट, मजबूत मांग से सपोर्ट मिला। सोयाबीन की कीमतों में कायम दबाव रहा। 2024 में सनफ्लावर में 53 फीसदी, पाम ऑयल में 23 फीसदी, सरसों में 23 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि सोयाबीन में 24 फीसदी की गिरावट रही।

Commodity Market: सोने में अगले साल 10-12% की तेजी की उम्मीद, जानिए कहां तक जा सकते हैं चांदी के भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।