Copper Price: इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर की कीमतों में तेजी जारी है। US, LME भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। कॉपर ने पहली बार $13,000 प्रति टन के पार जाने के बाद अपनी ज़बरदस्त रैली जारी रखी। US में भाव $6/Lbs और LME पर भाव $13250 के पार निकला है। दरअसल US में मेटल भेजने की फिर से होड़ ने बुलिश ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को उत्साहित कर दिया है । सप्लाई में गिरावट से कीमतों में तेजी आई। कॉपर पर टैरिफ लगने की आशंका है।
