Get App

Commodity Market: बारिश में बही कॉटन की उम्मीद, एक्सपर्ट्स से जानिए उत्पादन में कितनी आएगी कमी

मनीष डागा ने कहा कि 5-8 दिनों के अंदर 20-25 इंच ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले कॉटन की बुआई कम है। इस बार कॉटन की बुआई 8-10% कम है। उनका कहना है कि भारी बारिश से कई जगहों पर फसल बर्बाद हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 2:47 PM
Commodity Market: बारिश में बही कॉटन की उम्मीद, एक्सपर्ट्स से जानिए उत्पादन में कितनी आएगी कमी
गुजरात में भारी बारिश के चलते कॉटन की फसल पर खराब असर देखा है। बुआई के आंकड़े पहले से ही कमजोर थे।

गुजरात में भारी बारिश के चलते कॉटन की फसल पर खराब असर देखा है। बुआई के आंकड़े पहले से ही कमजोर थे। वहीं अब बारिश कॉटन की फसल के लिए आफत बन रही है। बता दें कि गुजरात में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुजरात, राजस्थान में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। IMD का कहना है कि 10 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

इस साल गुजरात में 90.60 लाख बेल्स कॉटन का उत्पादन अनुमान लगाया गया है। जबकि महाराष्ट्र में 80.45 लाख बेल्स, तेलंगाना में 50.80 लाख बेल्स, राजस्थान में 26.22 लाख बेल्स और कर्नाटक में 20.47 लाख बेल्स कॉटन का उत्पादन अनुमान लगाया गया है।

20-25 फीसदी कपास फसल का नुकसान 

कॉटन की आगे की चाल पर बात करते हुए AICFPOA के प्रेसिडेंट मनीष डागा ने कहा कि 5-8 दिनों के अंदर 20-25 इंच ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले कॉटन की बुआई कम है। इस बार कॉटन की बुआई 8-10% कम है। उनका कहना है कि भारी बारिश से कई जगहों पर फसल बर्बाद हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें