Get App

Crude Oil Price Alert: डिमांड नहीं बल्कि जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ाएगा दाम, क्या $80 से भी ज्यादा ऊपर जाएगी कीमतें

Crude Oil Price Alert: नरेंद्र तनेजा ने कहा कि अगर ईरान-अमेरिका में युद्ध होता है तो कच्चे तेल के दाम बढ़ेंगे। बाजार में अभी तेल की सप्लाई अच्छी है। नरेंद्र तनेजा ने आगे कहा कि बाजार में तनाव है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं है। अमेरिका मान रहा है कि युद्ध हुआ तो दाम बेकाबू नहीं होंगे

Sujata Yadavअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:17 PM
Crude Oil Price Alert: डिमांड नहीं बल्कि जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ाएगा दाम, क्या $80 से भी ज्यादा ऊपर जाएगी कीमतें
नरेंद्र तनेजा ने कहा कि अगर ईरान-अमेरिका में युद्ध होता है तो कच्चे तेल के दाम बढ़ेंगे। बाजार में अभी तेल की सप्लाई अच्छी है।

Crude Oil Alert: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 70 डॉलर यानी 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं WTI में भी $65 के ऊपर कारोबार कर रहा जबकि MCX पर भी दाम 6000 के करीब पहुंचा।

जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ाएगा कच्चे तेल के दाम

नरेंद्र तनेजा ने कहा कि अगर ईरान-अमेरिका में युद्ध होता है तो कच्चे तेल के दाम बढ़ेंगे। बाजार में अभी तेल की सप्लाई अच्छी है। नरेंद्र तनेजा ने आगे कहा कि बाजार में तनाव है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं है। अमेरिका मान रहा है कि युद्ध हुआ तो दाम बेकाबू नहीं होंगे। अमेरिका- ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहता है।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका मान रहा है कि तेल के दाम $80 तक पहुंच सकते है। हालांकि मेरा मानना यह है कि यह केवल सत्ता परिवर्तन के कारण दबाव बना हुआ है। वहीं ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करना चाहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें