Crude Oil Price : सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में बाधा की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। नवंबर की डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.8 प्रतिशत बढ़कर 107.54 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा है। जबकि अक्टूबर की डिलीवरी वाला US बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 2.3 प्रतिशत बढ़कर 102.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। 100 डॉलर के स्तर से ऊपर आने के बाद दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में पिछले हफ़्ते की बढ़त जारी है।
