Get App

Gurugram accident Video: गुरुग्राम में स्पोर्ट्स लेडी बाइकर को कार चालक ने मारी जानलेवा टक्कर! वीडियो देख भड़के यूजर्स, गोल्फ कोर्स रोड की है घटना

Gurugram accident video: गुरुग्राम की एक लेडी बाइकर को कथित तौर पर एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। टक्कर से महिला अपनी मोटरसाइकिल से गिर गई। उसकी बाइक सड़क पर कुछ मीटर तक घिसटती चली गई। इस घटना का खौफनाक CCTV आ चुका है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 11:42 AM
Gurugram accident Video: गुरुग्राम में स्पोर्ट्स लेडी बाइकर को कार चालक ने मारी जानलेवा टक्कर! वीडियो देख भड़के यूजर्स, गोल्फ कोर्स रोड की है घटना
Gurugram accident video: हरियाणा के गुरुग्राम में एक लेडी बाइकर को कार सवार ने मारी टक्कर

Gurugram accident video: राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को जानलेवा टक्कर मारकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला स्पोर्ट्स बाइक राइडर को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि महिला ने कार सवारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा था, जिसके बाद कार सवारों ने उसका पीछा किया और आगे निकलकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना का पूरा वीडियो महिला की बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

न्यज 18 के मुताबिक, महिला राइडर की पहचान सिया के रूप में हुई है। वह इंस्टाग्राम पर 'rebelwheels_sia_' नाम से बाइकिंग कंटेंट शेयर करती हैं। घटना का वीडियो शेयर करते हुए महिला ने कहा कि गुरुग्राम की सड़कों पर उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ।

उसने कहा, "मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन आज गुरुग्राम की सड़कों पर मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। ऐसे लोग लोगों को टक्कर मारकर भागने से भी नहीं डरते।" टक्कर मारने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि कार कई युवक सवार थे। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान का इंतजार है।

आखिरा हुआ क्या था?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें