Ramayana First Song Released: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 'रामायणम्' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज किया है। इसके साथ ही भगवान गणेश के आशीर्वाद से फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत हो रही है। 'जय जय राम' बेहद सुकून देने वाला है। इसके बोल श्री राम की करुणा, रक्षा करने की भावना और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाते हैं।
