Crude Oil Price: OPEC+ के जून से उत्पादन बढ़ाने के फैसले से क्रूड में 4 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड का दाम 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा है। ब्रेंट 59 डॉलर के नीचे फिसला है। जबकि WTI का भाव 56 डॉलर के नीचे फिसला है। कच्चा तेल इस साल अब तक करीब 20 परसेंट फिसल चुका है। MCX पर भी कच्चे तेल के दाम 4800 रुपये के नीचे फिसले है।
