Get App

Crude Oil Price: ट्रंप के बयान से क्रूड में नरमी, $103 के नीचे आया भाव

Crude Oil Price: क्रूड के मोर्चे पर बाजार के लिए राहत की सांस ली। PEACE DEAL पर ट्रंप के बयान से क्रूड कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला। करीब ब्रेंट 11 परसेंट गिरकर 103 डॉलर के नीचे आया

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 9:04 AM
Crude Oil Price: ट्रंप के बयान से क्रूड में नरमी, $103 के नीचे आया भाव
जून में एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट $90 प्रति बैरल के निशान के पास बना हुआ है, 3% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है

Crude Oil Price: क्रूड के मोर्चे पर बाजार के लिए राहत की सांस ली। PEACE DEAL पर ट्रंप के बयान से क्रूड कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला। करीब ब्रेंट 11 परसेंट गिरकर 103 डॉलर के नीचे आया।

जून में एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट $90 प्रति बैरल के निशान के पास बना हुआ है, 3% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि ब्रेंट सोमवार के सेशन में $100 प्रति बैरल के निशान से थोड़ा नीचे बंद हुआ। ब्रेंट भी मंगलवार सुबह करीब 2.5% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

ट्रंप का बड़ा ऐलान

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मार्केट खुलने से पहले ऐलान किया कि US पांच दिनों तक ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा और वेस्ट एशिया में दुश्मनी खत्म करने के लिए ईरान के साथ बातचीत करेगा, इस दावे को ईरान के पार्लियामेंट के स्पीकर ने नकार दिया। दूसरी ओर, इज़राइल ने तेहरान पर अपने हमले जारी रखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें