Crude Oil Price Today: पिछले दो हफ्तों से क्रूड ऑयल की कीमतें $105 प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से शिपिंग में रुकावटों ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में चिंता बढ़ा दी है। वहीं, कोयले के फ़्यूचर्स तीन साल के उच्चतम स्तर के करीब ट्रेड कर रहे हैं, क्योंकि लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की ऊंची कीमतों के कारण बिजली उत्पादन के लिए कोयला एक सस्ता विकल्प बन गया है।
