क्रूड ने दिखाया तेवर, 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा ब्रेंट, जानिए क्या है सोने-चांदी का हाल

Crude Oil- कच्चे तेल में तेजी का दौर जारी है। ब्रेंट 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा है। इस बीच ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार निकला है। आज ब्रेंट का भाव करीब $85.39 पहुंटा है। वहीं डब्ल्यूटीआई का भाव 81.06 डॉलर तक पहुंचा है। इस बीच एमसीएक्स पर कच्चे तेल का भाव 66000 के ऊपर कायम है। दरअसल चीन के कोरोना प्रतिबंधों में ढ़ील से क्रूड में तेजी आई है

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 1:13 PM
रूस के क्रूड उत्पादन घटाने की आशंका से भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इस बीच रूस रोजाना 5-7% क्रूड उत्पादन घटा सकता है।

Crude Oil- कच्चे तेल में तेजी का दौर जारी है। ब्रेंट 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा है। इस बीच ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार निकला है। आज ब्रेंट का भाव करीब $85.39 पहुंटा है। वहीं डब्ल्यूटीआई का भाव 81.06 डॉलर तक पहुंचा है। इस बीच एमसीएक्स पर कच्चे तेल का भाव 66000 के ऊपर कायम है। दरअसल चीन के कोरोना प्रतिबंधों में ढ़ील से क्रूड में तेजी आई है। इस बीच चीन विदेशी यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं करेगा। वहीं रूस के क्रूड उत्पादन घटाने की आशंका से भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इस बीच रूस रोजाना 5-7% क्रूड उत्पादन घटा सकता है।

गौरतलब है कि उत्पादन कटौती से बाल्टिक क्रूड एक्सपोर्ट घटेगा। दिसंबर में रूस का क्रूड एक्सपोर्ट 20% घट सकता है। बर्फीले तूफान के कारण US में उत्पादन गिरा है। ज्यादा ठंडी से अमेरिका में कई क्रूड रिफाइनरी बंद है। अमेरिका के टेक्सास, नॉर्थ डकोटा में रिफाइनरी बंद हुई है। अमेरिका के गल्फ कोस्ट रिफाइनरी ने उत्पादन घटाया है। बता दें कि गल्फ कोस्ट रिफाइनरी ने 15 लाख बैरल उत्पादन घटाया है।

नैचुरल गैस का क्या है हाल


इस बीच एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 1 हफ्ते में 1 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 23 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 साल में इसकी कीमत 58 फीसदी भागा है। वहीं अमेरिका में नैचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 1 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 27 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 साल में इसकी कीमत 35 फीसदी भागा है।

रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद गेहूं की कीमतों में जल्द आ सकती है गिरावट, जानिए क्या है सरकार का प्लान

सोने -चांदी का क्या है हाल

भारतीय वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार यानी 27 दिसंबर को सोना 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी उछाल पर रही। चांदी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 0.20 फीसदी और चांदी की कीमत 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।