Get App

Dry Fruits Price Hike: देश में घटा काजू, बादाम का इंपोर्ट, क्या ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में रहेगी तेजी जारी?

Dry Fruits Price Hike: कैंडर फूड्स यश गवड़ी का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स की इंडस्ट्रीज 15 फीसदी की दर से बढ़ रही है। ड्राई फ्रूट्स आज सुपर फूड बन गया है। मांग बढ़ने के लिए ड्राई फ्रूट्स के दाम कम होना जरुरी है। जीएसटी की दर कम होने से दाम कम जो जाएंगे

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 6:28 PM
Dry Fruits Price Hike: देश में घटा काजू, बादाम का इंपोर्ट, क्या ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में रहेगी तेजी जारी?
साल 2024 में $9.30 बिलियन का कारोबार कर रहा। 2029 में ड्राई फ्रूट्स इंडस्ट्री$12.70 बिलियन का होने का अनुमान है।

ड्राई फ्रूट्स भारतीय घरों में डाइट का एक अहम हिस्सा बनते जा रहे है। यहीं कारण है कि ड्राई फ्रूट्स में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। जानकारों के मुताबिक सालाना आधार पर 11 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल रही है। कुल ग्लोबल इंपोर्ट में भारत का 11% हिस्सा है। ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी जारी, लेकिन कीमतों में आई तेजी मांग पर भारी पड़ रहे है?

साल 2024 में $9.30 बिलियन का कारोबार कर रहा। 2029 में ड्राई फ्रूट्स इंडस्ट्री$12.70 बिलियन का होने का अनुमान है। सालाना बाजार 7% की दर से बढ़ रहा है। कुल ग्लोबल इंपोर्ट में भारत की 11% हिस्सेदारी है। भारत के इंपोर्ट में US की 35% हिस्सेदारी है।

साल 2023 में ड्राई फ्रूट्स का ग्लोबल बाजार $66.50 बिलियन रह था जो कि 2029 में ड्राई फ्रूट्स इंडस्ट्री का ग्लोबल बाजार बढ़कर $12.70 बिलियन का होने का अनुमान है।

देश में सबसे ज्यादा काजू का इंपोर्ट होता है। कुल इंपोर्ट में काजू की करीब 50% हिस्सेदारी है। 2024 में काजू का $2.40 बिलियन का बाजार रहा जबकि 2029 तक काजू का बाजार $2.90 बिलियन का होगा। काजू का बाजार सालाना करीब 4% की दर से बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें