GuarPack Commodity: वौलेटिलिटी के बीच ग्वार पैक में क्या खरीदारी से मिलेगा मुनाफा, एक्सपर्ट्स से जानें कौन से स्ट्रैटेजी बनाएगी इस कमोडिटी में पैसा

GuarPack Commodity : ग्वार पैक में लगातार उतार चढ़ाव का खेल जारी है। आज शुरुआत लाल निशान में हुई लेकिन अब कारोबार हरे निशान की तरफ बढ़ रहा है। लगातार तीसरे महीने ग्वार पैक की कीमतों में तेजी आई।

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
ग्वार सीड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 2 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

GuarPack Commodity : ग्वार पैक में लगातार उतार चढ़ाव का खेल जारी है। आज शुरुआत लाल निशान में हुई लेकिन अब कारोबार हरे निशान की तरफ बढ़ रहा है। लगातार तीसरे महीने ग्वार पैक की कीमतों में तेजी आई। 3 महीने में करीब दाम 4% चढ़े चुके हैं।

2025 में ग्वार गम करीब 5% गिरा है जबकि 2025 में ग्वार सीड करीब 1% तक चढ़ा। सप्लाई बढ़ने से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है।

ग्वार गम की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ग्वार गम के दाम 2 फीसदी चढ़े है जबकि 1 महीने में इसमें 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं जनवरी 2025 में अब तक ग्वार गम ने 5 फीसदी की तेजी दिखाई है। 1 साल में ग्वार गम ने 7 फीसदी की बढ़त दिखाई है।


ग्वार सीड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 2 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं जनवरी 2025 में अब तक ग्वार गम ने 1 फीसदी की तेजी दिखाई है। 1 साल में ग्वार गम ने 4 फीसदी की गिरावट दिखाई है।

एग्री एक्सपर्ट पुखराज चोपड़ा (Pukhraj Chopra) ने कहा कि जिस तरह की तेजी ग्वार पैक में आनी चाहिए थी वैसी तेजी नहीं आई है। कल और आज दोनों दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। पिछले साल की तुलना में इस साल 1 लाख हेक्यटर ग्वार पैक की कम हुई है। अभी बुआई समय है। ऐसे फिलहाल कपास और मूंग की तरफ बुआई ज्यादा हो रही है। 15 दिनों के बाद आंकड़े स्पष्ट होंगे।

जहां तक तेजी मंदी के बीच डिमांड और सप्लाई की बात है। अभी सप्लाई कमजोर है। क्योंकि किसान खेतों में फसल की बुआई में लगे है वहीं व्यापारी फसल बेच रहे है। ग्वार का 25000-3000 टन महीने निर्यात हो रहा है, जो काफी अच्छा है। लोगों का रुझान अन्य कमोडिटीज की तुलना में ग्वार पैक पर कम होने के कारण इसके ट्रेडिंग और वॉल्यूम दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है।

घरेलू और ग्लोबल दोनों डिमांड अच्छी है। अगर आगे भी ऐसी डिमांड बनी रहती है तो ग्वार में आगे अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। क्योंकि ग्वार की खेती का एरिया धीरे-धीरे घट रहा है लेकिन अगर ऐसी ही डिमांड रहती है तो आगे अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। बुआई के आंकड़ों जब तक साफ नहीं आ जाते तब तक इसमें ना ज्यादा और ना ही ज्यादा मंदी देखने को मिलेगी।

ChartNTrade.com के फाउंडर विकास बगड़िया( Vikash Bagaria ) ने कहा कि ग्वार सीड में बॉटम बनता नजर आया है। ग्वार सीड में टेक्निकल एक बाउंसबैक देखने को मिल सकता है। ग्वार सीड 5250-5270 रुपये के स्तर पर सपोर्ट का बना हुआ है। 5390-5410 रुपये तक जाता दिख सकता है। लिहाजा इसमें हल्की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए।

वहीं ग्वार गम में बॉटम नहीं बना है। मौजूदा भाव से ग्वार गम के प्राइस में और दबाव देखने को मिल सकता है। 9750-9650 रुपये के जोन पर बॉटम कल्सटर सपोर्ट बना हुआ है। किसी को ग्वार गम में खरीदारी करनी हो वह 9750-9650 रुपये के स्तर में इसमें खरीदारी करें। 9650 रुपये का स्टॉपलॉस रखें। बाउंस बैंक में 9900-9950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते है।

Gold Price Today: सोने में दबाव, क्या अगस्त में 95000 का होगा सोना? जानें क्या कहते है बाजार जानकार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।