सब्जियों के भाव में आग लगने के बाद अब मसालों में उबाल की आशंका नजर आ रही है। पिछले साल के मुकाबले कुछ अहम मसालों के भाव में डबल डिजिट की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसमें भी जीरा का भाव सबसे ज्यादा तेजी दिखा रहा है। पिछले महीने जीरा का भाव सालाना आधार पर 75 फीसदी ज्यादा नजर आ रहा था। अनियमित मौसम और उत्पादन में गिरावट मसालों के भाव में तेजी की मुख्य वजह है। जानकारों का कहना है कि इनके भाव में आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना है। क्योंकि अब स्थितियां अगले कैलेंडर ईयर में भी उभरती दिखेगी।
