Get App

सरकार के ड्यूटी कट के फैसले से खाने के तेल फिसले, जानिए अब आगे किस एग्री में बनेगा पैसा

सरकार के ड्यूटी कट के फैसले से खाने के तेल फिसले है। MCX पर CPO- करीब आधा परसेंट कमजोर हो रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2021 पर 7:16 PM
सरकार के ड्यूटी कट के फैसले से खाने के तेल फिसले, जानिए अब आगे किस एग्री में बनेगा पैसा

सरकार के ड्यूटी कट के फैसले से खाने के तेल फिसले है।  MCX पर CPO- करीब आधा परसेंट कमजोर हो रहा है। NCDEX पर सरसों और सोया ऑयल में भी गिरावट आई है।

लगातार तेजी के बाद ग्वार में गिरावट का दौर है।  NCDEX पर ग्वारगम करीब 2% और ग्वारसीड 5% टूटा है। पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश के बाद यील्ड में सुधार की उम्मीद है। 

वहीं सोना एक महीने के निचले स्तरों पर फिसला है।  MCX पर 47,000 के  भाव नीचे है जबकि चांदी भी 63,500 के नीचे कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से दबाव देखने को मिल रही है। इस हफ्ते आने वाले US कंज्यूमर डाटा पर नजर है।

बेस मेटल्स में आज मिलाजुला कारोबार हो रहा है।  LME पर 7 साल की हाई लगाने के बाद निकेल में मुनाफावसूली हावी है लेकिन एल्युमिनियम में तेजी जारी है। MCX पर करीब 1 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार है। वहीं लेड और जिंक में भी सुस्त कारोबार हो रहा है।

क्रूड दो हफ्ते की हाई पर बना हुआ है।  ब्रेंट का भाव 73 डॉलर के पार निकला है।  Ida तूफान की वजह से US में सप्लाई में की अभी भी दिक्कत है। इनवेंट्री सितंबर 2019 के निचले स्तर पर फिसली है।

SMC GLOBAL के Vandana Bharti की निवेश सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें