Get App

Bharat Coking Coal share price: कोल इंडिया की सब्सिडियरी का शेयर 7% लुढ़का, Q1 नतीजों के बाद झेल रहा बिकवाली

Bharat Coking Coal share price: भारत कोकिंग कोल का प्रोडक्शन 6.56 मिलियन टन रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 9.04 मिलियन टन था। ऑफ़टेक भी Q1 FY26 के 8.98 मिलियन टन से घटकर 7.72 मिलियन टन रह गया

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 2:32 PM
Bharat Coking Coal share price: कोल इंडिया की सब्सिडियरी का शेयर 7% लुढ़का, Q1 नतीजों के बाद झेल रहा बिकवाली
शेयर में आज आई यह गिरावट कंपनी के तिमाही नतीजे रहे है। यह PSU स्टॉक आज ₹36.07 पर खुला, जबकि मंगलवार को यह ₹37.51 पर बंद हुआ था।

Bharat Coking Coal share price: कोल इंडिया की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयर में 22 जुलाई को भारी दबाव देखने को मिला। शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 7 फीसदी तक गिरी है। दरअसल, शेयर में आज आई यह गिरावट कंपनी के तिमाही नतीजे रहे है। यह PSU स्टॉक आज ₹36.07 पर खुला, जबकि मंगलवार को यह ₹37.51 पर बंद हुआ था। बुधवार को NSE पर स्टॉक ने इंट्राडे में ₹34.40 का निचला स्तर छुआ।

दोपहर 2. 07 बजे के आसपास शेयर एनएसई पर 6.93 फीसदी गिरकर 34.91 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही में ₹68.09 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस बताया, जबकि पिछले साल इसी समय में ₹176.87 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में ₹27.28 करोड़ का नेट प्रॉफ़िट कमाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें