दिसंबर 2024 तक देश में 18.2% एथेनॉल ब्लेंडिंग हुई जबकि सरकार का 20% ब्लेंडिंग का लक्ष्य है। अक्टूबर 2024 तक देश में 16.1% ब्लेंडिंग हुई थी। इस बीच OMCs ने दिसंबर तक 84.6 करोड़ लीटर एथेनॉल की खरीद की है। OMCs ने 76.6 करोड़ लीटर एथेनॉल का ब्लेंडिंग में इस्तेमाल किया है। बता दें कि नवंबर से दिसंबर तक सप्लाई का साल चलता है।
2014-24 के बीच OMCs ने डिस्टलरी प्लांट्स को 1.46 लाख करोड़ का भुगतान किया है। जबकि किसानों को 87558 करोड़ का भुगतान किया है।
ISMA के डीजी दीपक बलानी का कहना है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य पूरा होगा। ISMA ने सरकार के साथ कई दौर की बैठक की। 20 फीसदी ब्लेंडिंग के आगे का लक्ष्य अब बनाना चाहिए। चीनी की फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद है। 2030 तक 25 फीसदी ब्लेंडिंग का लक्ष्य है।
बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी को भी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर देना चाहिए। शुगर बायो रिफाइनरी को एनर्जी हब की मान्यता मिलनी चाहिए। फ्लेक्सी फ्यूल, हाइब्रिड ईवी को लॉन्च करने की सलाह है। E100 फ्यूल को लॉन्च करने की जरुरत है। इसके लिए 2000 करोड़ फंड की सरकार से मांग की है। ATF में भी ब्लेंडिंग को भी बढ़ावा देने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि SAF को ब्राजील, अमेरिका जैसे देशों ने लॉन्च किया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।