Gold- Silver Price: सोने -चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद गिरती नजर आई है। चांदी का दाम आज MCX पर रिकॉर्ड 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा था, लेकिन तेज मुनाफावसली के चलते MCX पर चांदी में 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई। कल भी MCX पर 2,59,322 रुपये तक भाव पहुंचे थे। इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी की कीमतें $82.75 तक पहुंची। इंटरनेशनल मार्केट में वायदा की तुलना में स्पॉट प्रीमियम पर है।
