Get App

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Gold-Silver Rates Today: 12 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 534 रुपए यानी 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 141,498 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,720 रुपए यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 266,788 के स्तर पर नजर आ रहा था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 12:30 PM
Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Commodity calls : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold-Silver Rates Today : मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। जबकि पिछले सेशन में फेडरल रिज़र्व की आज़ादी को लेकर चिंताओं के कारण इनकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सेंट्रल बैंक को आपराधिक आरोप लगाने की धमकी दी थी। आज सोने की कीमतें थोड़ी कम हुईं हैं, वहीं,कल सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था। आज बढ़ते भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की है।

घरेलू बाजार की बात करें तो 12 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 534 रुपए यानी 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 141,498 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,720 रुपए यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 266,788 के स्तर पर नजर आ रहा है।

दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 19.65 रुपए यानी 1.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,296.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, कच्चे तेल का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपए यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 5,409 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 90 रुपए यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 303.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें