Get App

Gold-Silver price: MCX पर 1.45 लाख के पार निकला सोना,प्रॉफिट बुकिंग के लिए 20% और चढ़ सकते है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver price: अविनाश गुप्ता ने कहा कि सोने-चांदी का मूव केवल ट्रंप के बयान के कारण आ रहा है और उनके कारण है बाजार में अस्थिरता है। ट्रंप का रुख नरम हुआ तो भाव गिर सकते हैं

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 3:07 PM
Gold-Silver price: MCX पर  1.45 लाख के पार निकला सोना,प्रॉफिट बुकिंग के लिए 20% और चढ़ सकते है  सोने-चांदी के दाम
कुणाल शाह का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव ने कीमतों को पंख लगा दिए है। सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी तेजी जारी रह सकती है।

Gold-Silver price:  सोने-चांदी की तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ट्रंप के 8 यूरोपियन देशों पर टैरिफ वाले बयान के बाद चांदी में 4 परसेंट का जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी के भाव आज 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गए। MCX पर सोना में 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जबकि MCX पर चांदी में 16,000 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ा।

एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड 145500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। वहीं चांदी रिकॉर्ड 3 लाख के पार निकली। इंटरनेशनल मार्केट भी रिकॉर्ड हाई पर दाम पहुंचा। सोने का भाव 4660 डॉलर प्रति औंस के पार निकला है जबकि चांदी का भाव रिकॉर्ड $93 के पार निकला।

सोने चांदी में तेजी के 5 कारण

EU पर ट्रंप के बयान से अनिश्चितता बढ़ी है। ट्रंप ने कहा डेनमार्क को सपोर्ट करने वाले देशों पर 10% का टैरिफ लगेगा। इंडस्ट्री की तरफ से चांदी की जोरदार डिमांड रहा। बाजार में फिजिकल चांदी की जोरदार कमी आई। चीन ने क्रिटिकल मिनरल में डाला, एक्सपोर्ट पर लगाम लगया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें