Gold Silver Rate Today: घरेलू बाजार में नई खरीदारी, ग्लोबल संकेतों के स्थिर रहने से सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि ऊपरी स्तर से ट्रेडर्स द्वारा कुछ पोजीशन कम करने से चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स ₹1,197 या 0.81% बढ़कर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया। सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स ₹983.00 या 0.48% गिरकर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम हो गया।
