Get App

कल की जोरदार गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से रिकवरी, ब्रेंट क्रूड में 54 डॉलर के पार

कल की जोरदार गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से रिकवरी नजर आई है हालांकि MCX पर भाव अब भी 51 हजार के नीचे है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2021 पर 10:17 PM
कल की जोरदार गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से रिकवरी, ब्रेंट क्रूड में 54 डॉलर के पार

कल की जोरदार गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से रिकवरी नजर आई है हालांकि MCX पर भाव अब भी 51 हजार के नीचे है। चांदी में भी 70 हजार के नीचे कारोबार हो रहा है। अमेरिका में एक और बड़े राहत पैकेज की उम्मीद बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कल की जोरदार तेजी के बाद आज खाने के तेलों में मुनाफावसूली देखने को मिली। NCDEX पर सोयाबीन 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया जबकि सरसों और पाम ऑयल में भी दबाव दिखाई दिया।

सोने में रिकवरी

कल की 2 प्रतिशत की की गिरावट के बाद सोने में रिकवरी दिखाई दी है। ये रिकवरी अमेरिका में और राहत पैकेज की उम्मीद के कारण दिखाई दी है। वहीं US सीनेट में डेमोक्रेट की जीत से पैकेज की उम्मीद बढ़ी है। US ट्रेजरी यील्ड ऊंची होने से ऊपरी स्तर पर दबाव बना हुआ है। हालांकि डॉलर में रिकवरी से सोने में बढ़त सीमित है।

चांदी में लौटी चमक

चांदी में चमक लौटी है लेकिन MCX पर चांदी 70,000 के करीब कारोबार कर रही है। अमेरिका में और राहत पैकेज की उम्मीद से तेजी देखने को मिली। वहीं US सीनेट में डेमोक्रेट की जीत से पैकेज की उम्मीद जगी है। हालांकि डॉलर में मजबूती से चांदी की बढ़त सीमित नजर आई है।

वहीं क्रूड की बात करें तो जियो पॉलिटिकल टेंशन और सऊदी अरब के उत्पादन कटौती के एलान से उबलने लगा है। पिछले तीन दिन में 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी नजर आई है और ब्रेंड का भाव 54 डॉलर के पार निकल गया है।

क्रूड में कारोबार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें