Get App

Gold price drop : प्रॉफिट बुकिंग के चलते MCX पर सोने कीमतें गिरीं, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई

Gold price drop : सुबह करीब 9:20 बजे MCX पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स 317 रुपए यानी 0.21 फीसदी गिरकर 138,788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी समय MCX पर मार्च सिल्वर फ्यूचर्स 681 रुपए यानी 0.26 फीसदी गिर कर 258,130.00 प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा था

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:54 AM
Gold price drop : प्रॉफिट बुकिंग के चलते MCX पर सोने कीमतें गिरीं, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
Commodity calls : निवेशकों ने मज़बूत डॉलर के बीच प्रॉफ़िट बुक किया। इसके चलते बुधवार को कॉमेक्स पर भी सोने में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स अपने दो हफ़्ते के उच्चतम स्तर के करीब दिख रहा है

Gold price drop : बुधवार 7 जनवरी को सुबह के कारोबार में घरेलू वायदा बाज़ार में डॉलर की मज़बूती के बीच आई प्रॉफ़िट बुकिंग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और US फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच अच्छी स्पॉट डिमांड ने सोने की गिरावट को सीमित रखा। सुबह करीब 9:20 बजे MCX पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स 317 रुपए यानी 0.21 फीसदी गिरकर 138,788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी समय MCX पर मार्च सिल्वर फ्यूचर्स 681 रुपए यानी 0.26 फीसदी गिर कर 258,130.00 प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा था।

निवेशकों ने मज़बूत डॉलर के बीच प्रॉफ़िट बुक किया। इसके चलते बुधवार को कॉमेक्स पर भी सोने में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स अपने दो हफ़्ते के उच्चतम स्तर के करीब दिख रहा है। इससे डॉलर सपोर्टेड बुलियन विदेशी खरीदारों के लिए सस्ता हो गया है।

MCX पर दूसरी कमोडिटीज पर नजर डालें तो कॉपर का जनवरी फ्यूचर्स 6.35 रुपए यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,331.95 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, CRUDEOIL जनवरी फ्यूचर्स 128 रुपए यानी 2.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 5,082 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, NATURALGAS जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 4 रुपए यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 310.30 रुपए पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें