Get App

Gold Price: 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब सोने का भाव कायम, कहां तक जा सकते हैं दाम

Gold Price: सोने की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब कायम है। COMEX पर $3400 के पार सोने के दाम निकले। MCX पर भी सोने का दाम 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कायम है। ग्लोबल अनिश्चितता से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 1:23 PM
Gold Price:  4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब सोने का भाव कायम, कहां तक जा सकते हैं दाम
मनोज झा का कहना है कि बाजार की नजर ट्रंप के फैसले पर बनी हुई है। डॉलर की कमजोरी भी सोने को सहारा दे ही है। चीन हर महीने 40 टन सोना खरीद रहा है ।

Gold Price: सोने की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब कायम है। COMEX पर $3400 के पार सोने के दाम निकले। MCX पर भी सोने का दाम 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कायम है। ग्लोबल अनिश्चितता से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार को 2025 में दो कटौतियों की उम्मीद है। कमजोर डॉलर से भी सोने की कीमतों को सहारा मिला। 99 के नीचे डॉलर इंडेक्स का भाव कायम है।

इधर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि जेरोम पॉवेल को अब दरें घटानी चाहिए। देर होने से पहले फेड को दरों में कटौती करनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि जेरोम पॉवेल अविश्वसनीय हैं। यूरोप 9 बार दरों में कटौती कर चुका है।

कामाख्या ज्वेल्स के मनोज झा का कहना है कि बाजार की नजर ट्रंप के फैसले पर बनी हुई है। डॉलर की कमजोरी भी सोने को सहारा दे ही है। चीन हर महीने 40 टन सोना खरीद रहा है । बाजार में लैक ऑफ ट्रस्ट बढ़ रहा है। सभी चीजें सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही हैं।

मनोज झा का कहना है कि यूएस के प्रस्तावित सेक्शन 899 के प्रावधानों पर भी बाजार में असमंजस है। उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच तनाव गहराने से भी दाम चढ़ रहे हैं। अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर भी सोने को सहारा दे रहा है। बाजार मान रहा है कि ट्रंप बोलेंगे लेकिन कुछ करेंगे नहीं। टैरि पर 90 दिन की मियाद भी पूरी होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें