Get App

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़त जारी, क्या है वजह, आगे और कितना आएगा उछाल

Gold Price Today: सोने की कीमतों में 5 सितंबर को भी बढ़त देखने को मिली। सोने की कीमतें 3 महीनों में अपने सबसे अच्छे वीकली परफॉर्मेंश के पास पहुंच गया।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 05, 2025 पर 12:35 PM
Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़त जारी, क्या है वजह, आगे और कितना आएगा उछाल
Gold Price Today: सोने की कीमतों में 5 सितंबर को भी बढ़त देखने को मिली।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में 5 सितंबर को भी बढ़त देखने को मिली। सोने की कीमतें 3 महीनों में अपने सबसे अच्छे वीकली परफॉर्मेंश के पास पहुंच गया। सोने में आई यह तेजी अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं को दर्शाती है।

0332 GMT पर हाजिर कीमतें 0.3% बढ़कर 3,556.21 डॉलर प्रति औंस हो गईं, जो बुधवार के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 3,578.50 डॉलर प्रति औंस के करीब है।दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा थोड़ा बढ़कर 3,615 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस सप्ताह धातु में 3.2% प्रति औंस की बढ़ोतरी हुई है।

सीएनबीसी-टीवी 18 के अनुसार भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹10,685 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमतें ₹9,794 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमतें ₹8,013 प्रति ग्राम रहीं। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोना 97,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध था। चांदी 1,26,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध थी। इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

स्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई ने कहा, "यूएस लेबर मार्केट में लगातार कमजोरी के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी हुई हैं। इससे 17 सितंबर को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हुई हैं, जो इस कीमती धातु के लिए फायदेमंद होगा। हालांकि तकनीकी संकेतक बताते हैं कि हालिया तेजी के बाद सोना ओवरबॉट क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है, लेकिन कीमतों को निचले स्तरों पर अभी भी मजबूत समर्थन मिल रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें