Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹1640 सस्ता; 10 बड़े शहरों में गिरकर इतना रह गया भाव

Gold Rate Today: लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमत तय करने में डॉमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी रोल रहता है

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 7:30 AM
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today In India: सोने की कीमत में थोड़ी राहत है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की घरेलू कीमतों में 1640 रुपये की गिरावट आई है। रविवार, 1 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 78150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में कीमत 78000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लुढ़ककर किस लेवल पर आ गई है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,550 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Agri Commodity: इस साल OMSS 2.5 मिलियन टन गेहूं की करेगा बिक्री, जानिए ग्वार गम में आया दबाव किस ओर कर रहा इशारा

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के भाव में कितनी गिरावट

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत (Silver Price) एक सप्ताह में 500 रुपये घटकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। 29 नवंबर को एशियाई बाजार में चांदी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,300 रुपये उछलकर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।