Credit Cards

Gold Price Today: 20 नवंबर को महंगा हुआ सोना, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: आज बुधवार 20 नवंबर को सोने के भाव में तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 700 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Nov 20, 2024 पर 7:11 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज 20 नवंबर को सोना महंगा हुआ है।

Gold Price Today: आज बुधवार 20 नवंबर को सोने के भाव में तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 700 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये तक की गिरावट आई थी लेकिन अब सोने के भाव मे बढ़त दिखने लगी है।

चांदी का 20 नवंबर का प्राइस

एक किलोग्राम चांदी का रेट 91,600 रुपये पर है। कल के मुकाबले आज इसमें करीब 1000 रुपये की तेजी आई है। सोमवार को चांदी 1,500 रुपये उछलकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। कल एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा का भाव 0.79 प्रतिशत बढ़कर 31.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19.50 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,634.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।


अब क्यों आ रही है सोने के भाव में तेजी 

कारोबारियों ने कहा कि शादी-विवाह के लिए लोकल ज्वैलर्स के गोल्ड खरीदने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु जोखिमों को लेकर नए सिरे से आशंकाएं पैदा हुई हैं, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल, डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग में गिरावट के कारण मंगलवार को सोना एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,615 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। इस साल सोने में जोरदार तेजी आई और इसने कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण सर्राफा कीमतों पर असर पड़ा है।

 

सोने-चांदी का 20 नवंबर का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 70,810 77,230
मुंबई 70,660 76,320
अहमदाबाद 70,710 76,370
चेन्नई 70,660 77,080
कोलकाता 70,660 77,080
पुणे 70,660 77,080
लखनऊ 70,810 77,230
बेंगलुरु 70,660 77,080
जयपुर 70,810 77,230
पटना 70,710 77,370
भुवनेश्वर 70,660 77,080
हैदराबाद 70,660 77,080

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।