Gold Price Today: आज गुरुवार 21 नवंबर को सोने के भाव में तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 800 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,700 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 71,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये तक की गिरावट आई थी लेकिन अब सोने के भाव मे बढ़त दिखने लगी है। सोने का भाव 77,000 रुपये के ऊपर आ गया है।
चांदी का 21 नवंबर का प्राइस
एक किलोग्राम चांदी का रेट 92,000 रुपये पर है। कल के मुकाबले आज इसमें करीब 400 रुपये की तेजी आई है। एशियाई बाजार में चांदी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
अब क्यों आ रही है सोने के भाव में तेजी
कारोबारियों ने कहा कि शादी-विवाह के लिए लोकल ज्वैलर्स के गोल्ड खरीदने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु जोखिमों को लेकर नए सिरे से आशंकाएं पैदा हुई हैं, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण सर्राफा कीमतों पर असर पड़ा है।
सोने-चांदी का 21 नवंबर का रेट
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई कारणों पर निर्भर करती हैं। इनमें सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें और डॉलर-रुपये का एक्सचेंज रेट शामिल हैं। जब वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़ती है, तो इसका सीधा असर भारत में भी देखा जाता है। इसके अलावा, त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में इजाफा हो जाता है। भारत में सोने को निवेश और पारंपरिक उपयोग के लिए खरीदने का चलन अधिक है, इसलिए मांग बढ़ते ही इसकी कीमत बढ़ जाती है।