Get App

Gold Price Today: आज भी गिरा सोने का रेट, पिछले एक हफ्ते में ₹2,000 हुआ सस्ता, क्या यही है खरीदारी का सही मौका?

सोने की कीमत ने पिछले हफ्ते 9 महीनों का अपना उच्चतम स्तर छुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2021 पर 9:07 PM
Gold Price Today: आज भी गिरा सोने का रेट, पिछले एक हफ्ते में ₹2,000 हुआ सस्ता, क्या यही है खरीदारी का सही मौका?
Gold Price Today

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों (Gold prices) में गिरावट का दौर जारी है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने का भाव 0.55 पर्सेंट गिरकर 47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह इसके पिछले मंगलवार के 49,340 रुपये के भाव से करीब 2,000 रुपये कम है। सोने के साथ चांदी की कीमतों पर भी मंगलवार को दवाब दिखा और चांदी का भाव 1.8 पर्सेंट घटकर 63,411 रुपये प्रति किलो रहा।

सोने की कीमत ने पिछले हफ्ते 9 महीनों का अपना उच्चतम स्तर छुआ था। उसके बाद से ही इसकी कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट में डॉलर का रेट 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच सोने की कीमत घटकर 1,800 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। एक्सपर्ट ऐसा अनुमान लगा रहे हैं अमेरिका में इंटरेस्ट रेट उम्मीद से ज्यादा तेजी से बढ़ सकते हैं। इसका दबाव स्पॉट गोल्ड पर भी दिखा और इसकी कीमत 0.4 पर्सेंट घटकर 1,797.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Kotak Securities ने एक हालिया नोट में कहा, "ग्लोबल स्तर पर मंहगाई में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते कुछ दिनों पहले गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी गई थी। हालांकि मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त करने और दिसंबर के मध्य में अमेरिकी फेड की होने वाली बैठक में अस्थिरता के चलते सोने की कीमतों ने अपनी तेजी खो दी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें