घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 4 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 83,350 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गईं। हालांकि शुरुआती तेजी के बाद इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली। 1 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 324 रुपये यानी करीब 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX गोल्ड का भाव 2,827.50 डॉलर प्रति औंस के करीब है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में सोने के दामों में मामूली गिरावट देखी गई है, लेकिन घरेलू बाजार में रुपये की कमजोरी के कारण सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
