Get App

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, वाखरीदारी का सबसे सही मौका है या और गिरेंगे दाम?

Gold-Silver Price Drop: हफ्ते की शुरुआत में ही सोने और चांदी के भाव धड़ाम से गिर गए हैं। जानिए घरेलू और ग्लोबल मार्केट में आई इस बड़ी मंदी की असली वजह और क्या इस गिरावट में खरीदारी करना आपके लिए सही रहेगा?

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 2:15 PM
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, वाखरीदारी का सबसे सही मौका है या और गिरेंगे दाम?
MCX पर आज सोने के वायदा भाव में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई

Gold-Silver Price Drop Today: भारतीय वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हाजिर मांग में सुस्ती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते सोने के भाव में ₹2000 से ज्यादा और चांदी में लगभग ₹1950 की बड़ी नरमी दर्ज की गई है।

अगर आप भी सोने या चांदी की खरीदारी या इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं, तो जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज क्या हैं नए रेट्स।

सोने के रेट में ₹2000 से ज्यादा की गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के वायदा भाव में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹2,045 या 1.31% टूटकर ₹1,54,236 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान कुल 2,680 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार जानकारों के मुताबिक, लोकल मार्केट में हाजिर मांग कमजोर पड़ने से बिकवाली का दबाव बढ़ा है जो गिरावट की बड़ी वजह है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें