Gold Silver price: मिडिल ईस्ट वार के शुरु होने के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में उठा पटक जारी है। ऐसे में एमके वेल्थ मैनेजमेंट ने अपनी रिपोर्ट में सोने और चांदी पर मीडियम से लॉन्ग टर्म का पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट का कहना है कि हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद, US में कम इंटरेस्ट रेट और लगातार इन्वेस्टर डिमांड की उम्मीदों से कीमती मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है।
