Get App

Gold-Silver Price Outlook: सोने-चांदी की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल या गिरावट? इन्वेस्टमेंट से पहले देखें इस हफ्ते के की-फैक्टर

Gold-Silver Price Outlook: अगस्त में 9.7% का बंपर रिटर्न देने के बाद सोने-चांदी के दामों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ अमेरिका-ईरान तनाव से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ फेड रेट हाइक का खतरा मंडरा रहा है। जानिए इस हफ्ते अमेरिकी जॉब्स रिपोर्ट से पहले बाजार दिग्गजों की 'बाय ऑन डिप्स' रणनीति और पूरा आउटलुक

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 10:15 AM
Gold-Silver Price Outlook: सोने-चांदी की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल या गिरावट? इन्वेस्टमेंट से पहले देखें इस हफ्ते के की-फैक्टर
अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड बढ़कर करीब 4.78% पर पहुंच गई है। ये करीब 20 महीनों का इसका उच्चतम स्तर है

Gold Siver Price Outlook: अगर आप इस हफ्ते सोने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सही फैसला लेने के लिए बाजार के रुख को समझना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि एक सितंबर यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर पर रहने के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। हमारी सहयोगी सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर सोना 0.27% की तेजी के साथ $4493।70 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 0.63% बढ़कर $66.64 प्रति औंस पर पहुंच गई।

इससे पहले सोमवार को जब निवेशकों ने इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं पर दांव लगाना शुरू कर दिया था को सोने पर बिकवाली का दबाव देखा गया था। सोमवार को स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $4,433.19 प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% घटकर $4481.50 पर आ गया था।

सोने और चांदी पर क्यों बन रहा है दबाव?

फिलहाल सोने की कीमतों के लिए सबसे बड़ी रुकावट अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है। अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड बढ़कर करीब 4.78% पर पहुंच गई है। ये करीब 20 महीनों का इसका उच्चतम स्तर है। ऊंचे बॉन्ड यील्ड की वजह से सोना रखने की अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट बढ़ जाती है क्योंकि सोने से कोई ब्याज आय नहीं मिलती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें