Get App

Commodity market : 98 डॉलर तक गिरने के बाद 101 डॉलर के ऊपर निकला ब्रेंट, 1750 डॉलर के नीचे फिसला सोना

देश का पहला इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज तैयार हो गया है। गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में स्थित इस एक्सचेंज की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई को करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 1:07 PM
Commodity market : 98 डॉलर तक गिरने के बाद 101 डॉलर के ऊपर निकला ब्रेंट, 1750 डॉलर के नीचे फिसला सोना
COMEX पर सोन आज 1734.75 डॉलर तक लुढ़का था। COMEX पर सोने में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट देखने को मिली थी

101 डॉलर के ऊपर निकला ब्रेंट

98 डॉलर तक लुढ़कने के बाद क्रूड में फिर खरीदारी लौटी है। फिर भी क्रूड का भाव अप्रैल 2022 के बाद निचले स्तरों पर है। कच्चे तेल का भाव 2 दिनों में 11 फीसदी टूटा है। कल भी ब्रेंट 98 डॉलर तक लुढ़का था। लेकिन आज ये संभलता दिखा है और ब्रेंट 101 डॉलर के ऊपर निकल गया है। WTI में भी 99 डॉलर के करीब कारोबार हो रहा है। वहीं, MCX पर कच्चे तेल में 7800 रुपए के ऊपर कारोबार हो रहा है।

क्यों आई गिरावट?

ग्लोबल मंदी आने की आशंका बढ़ी है। महंगाई के कारण मांग पर दबाव बना है। डॉलर में तेजी का भी कीमतों पर असर देखने को मिला है। कल डॉलर इंडेक्स 107 के भी पार गया था। शंघाई के 9 जिलों में मास कोरोना टेस्टिंग शुरू की गई है। चीन में फिर लॉकडाउन लगने की आशंका बढ़ी है। सेंट्रल बैंकों के सख्त रुख से भी दबाव बना है। US में इन्वेंटरी बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव आया है। US FED ने कहा है कि महंगाई काबू करने के लिए कड़े कदम संभव हैं। दरें 0.50 फीसदी से 0.75 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें