MCX Gold Rate Today: 78,333 रुपये पहुंच गया 10 ग्राम सोने का भाव, चेक करें रेट

Gold Price Today: शुक्रवार 10 जनवरी को सोने की कीमतों में 229 रुपये की बढ़ोतरी हुई। सोने का भाव वायदा कारोबार में ₹78,333 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एक्सपर्ट ने इस बढ़ोतरी का कारण बाजार सहभागियों की नई खरीदारी को बताया

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: जानें 10 जनवरी 2025 का सोने का रेट।

MCX Gold Rate Today: शुक्रवार 10 जनवरी को सोने की कीमतों में 229 रुपये की बढ़ोतरी हुई। सोने का भाव वायदा कारोबार में ₹78,333 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एक्सपर्ट ने इस बढ़ोतरी का कारण बाजार सहभागियों की नई खरीदारी को बताया। न्यूयॉर्क में, सोने का वायदा 0.33% गिरकर $2,676.01 प्रति औंस पर आ गया। हालांकि, घरेलू बाजार में मांग और निवेशकों की रुचि ने कीमतों को स्थिर बनाए रखा।

एक्सपर्ट की राय

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च वीपी ईबीजी प्रणव मेर ने कहा कि सोना इस हफ्ते 1.3% बढ़ा है, भले ही अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ हो। 20 जनवरी को जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद ग्रहण करेंगे, उससे पहले सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमतों को सहारा दिया है। मेर के अनुसार सोने के लिए समर्थन स्तर ₹78,000 और ₹77,750 प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि ये ₹78,500 और ₹78,700 प्रति 10 ग्राम के लेवल तक जा सकता है।


आगे कहां जा सकता है सोना

ऑगमोंट के हेड ऑफ रिसर्च रेनिशा चैनानी ने बताया कि ट्रंप की नीतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं को लेकर बाजार में चिंता से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। चैनानी के अनुसार सोना ₹79,000 प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में $2,720 प्रति औंस के लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है।

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में जानें वाले यात्रियों को मिल रहा है 59 रुपये में इंश्योरेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।