Gold Price Today: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर सोना हुआ सस्ता, 10 बड़े शहरों में ये है लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 8:30 AM

Gold Rate Today In India: 6 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर देश में सोने के भाव में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 78850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में कीमत 78700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस स्तर पर है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

WTI क्रूड में 5% का उछाल; इस सप्ताह US जॉब्स रिपोर्ट, FOMC मीटिंग मिनट्स, सर्विसेज PMI पर रहेगी कमोडिटी ट्रेडर्स की नजर

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 6 जनवरी को चांदी 91400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 3 जनवरी को चांदी की कीमत 230 रुपये कम होकर 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।