Gold Prices Today : लगातार दूसरे दिन तेजी से 50,000 रुपये के पार सोना, इन ग्लोबल फैक्टर्स का दिख रहा असर

एक्सपर्ट्स ने कहा, शॉर्ट टर्म के लिए बुलियन के लिए ट्रेंड पॉजिटिव नजर आता है। इसलिए गिरावट में खरीदारी ही सही रणनीति है

अपडेटेड May 17, 2022 पर 10:40 AM
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.17 फीसदी मजबूत होकर 50,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, हालांकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.16 फीसदी गिरकर 60,831 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है

Gold and silver prices : पिछले सेशन में तगड़े उछाल के बाद मंगलवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख बना हुआ है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.17 फीसदी मजबूत होकर 50,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, हालांकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.16 फीसदी गिरकर 60,831 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। सोमवार के कारोबार में सोना 0.8 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि चांदी में लगभग 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

फेड के प्रस्तावित फैसलों का दिख रहा असर

एक्सिस सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटीज, एचएनआई और एनआरआई एक्विजिशंस) प्रीतम पटनायक ने कहा, “पीली धातु में 1,800 डॉलर के स्तरों के नजदीक खरीद लौटी। इसकी मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी रही। डॉलर इंडेक्स 19 साल के ऊंचे स्तर 105 पर टिके रहने में नाकाम रहा और उसमें भारी कमजोरी देखने को मिली। डीएक्सवाई में हाल की गिरावट फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में प्रस्तावित 50 बीपीएस की दो बढ़ोतरी का परिणाम हो सकती हैं।”


चीन की आर्थिक गतिविधियां हुईं ठप, Xi Jinping की Covid Policy पड़ रही भारी

शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है

उन्होंने कहा, शॉर्ट टर्म के लिए बुलियन के लिए ट्रेंड पॉजिटिव नजर आता है। इसलिए गिरावट में खरीदारी ही सही रणनीति है।

ग्लोबल मार्केट्स में, यूएस बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी से यूएस डॉलर इंडेक्स पर प्रेशर कम होने से सोने की कीमतें 1,825.29 डॉलर पर फ्लैट रहीं। हाजिर चांदी 0.2 फीसदी कमजोर होकर 21.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Hot Stocks: दो-तीन हफ्तों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, लेमन ट्री होटल्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में दिखेगी 13% की अपसाइड, जानिये कैसे?

डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई से फिसला

डॉलर इंडेक्स (dollar index) सोमवार को 20 साल की ऊंचाई से फिसलने के बाद आज स्थिर बना हुआ है। कमजोर डॉलर से दूसरी करेंसी होल्ड करने वाले खरीदारों के लिए सोना ज्यादा आकर्षक हो जाता है। हालांकि, बेंचमार्क यूएस 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ गई, जिससे बिना इंटरेस्ट वाले गोल्ड के लिए डिमांड सीमित हो गई।

आर्थिक संकट के दौरान बुलियन को सेफ हैवन और महंगाई के खिलाफ हेज के तौर पर लिया जाता है।

सोमवार को सोना तीन महीने से ज्यादा के लो पर पहुंच गया, लेकिन बाद में ट्रेजरी यील्ड्स में गिरावट के चलते इसमें तेजी देखने को मिली।

चांदी हाल के निचले स्तरों से उबर गई, क्योंकि इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि चीन के खुलने से सभी कमोडिटीज के लिए डिमांड में सुधार होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।