Gold and silver prices : पिछले सेशन में तगड़े उछाल के बाद मंगलवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख बना हुआ है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.17 फीसदी मजबूत होकर 50,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, हालांकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.16 फीसदी गिरकर 60,831 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। सोमवार के कारोबार में सोना 0.8 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि चांदी में लगभग 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
