सोने (Gold) में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव 5 मार्च को 0.35 फीसदी की हल्की मजबूती के साथ 64,696 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 4 मार्च को भी सोने में तेजी देखने को मिली थी। गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें भी दो महीने के हाई पर पहुंच गई थी। एमसीएक्स पर 4 मार्च को सोना 64,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो इसका अब तक का सबसे हाई लेवल है। इस हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल अमेरिकी कांग्रेस में बयान देंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा।
